हनी ट्रैप: पूर्व CM कमलनाथ की सीडी मामले में सुनवाई, SIT की तरफ से सरकारी वकील कोर्ट में करेंगे जवाब पेश

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बहुचर्चित हनी ट्रैप सीडी मामले में जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। एसआईटी की तरफ से सरकारी वकील कोर्ट में जवाब पेश करेंगे। जिला कोर्ट में हनी ट्रैप मामले को लेकर आज आरोपी पक्ष द्वारा लगाए गए दो आवेदनों पर सुनवाई होना है। जिसमें एक माह में पूरे प्रकरण की जांच कर कोर्ट में पेश करना। वहीं दूसरा आवेदन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से हनी ट्रैप की सीडी को लेकर एसआईटी की पूछताछ कहां तक पहुंची है। इन दोनों ही आवेदनों पर आज सरकारी वकील को कोर्ट के समक्ष जवाब पेश करना है।

पिछली सुनवाई के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल की मांग के आवेदन पर शासकीय अधिवक्ता अभिजीत सिंह राठौड़ ने जवाब में कहा था- चूंकि मामले में वीडियो वायरल करने से संबंधित अहम साक्ष्य होने के कारण इस मोबाइल को आरोपी को सुपर्द नहीं किया जा सकता है। वहीं दोनों आवेदनों पर सरकारी अधिवक्ता ने जवाब दिया था कि क्योंकि एसआईटी चीफ के बदले जाने के बाद उनसे चर्चा नहीं हो सकी थी। तब कोर्ट ने 10 फरवरी अगली सुनवाई की तारीख दी थी। जिसमें आज शासकीय अधिवक्ता को जवाब पेश करना है। इंदौर जिला कोर्ट में आज लंच बाद मामले की सुनवाई होगी

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!