BJP के इन बड़े नेताओं का कट सकता है टिकट! इन सीटों पर बदले जा सकते हैं उम्मीदवार, नए चेहरे लड़ेंगे चुनाव, लिस्ट में गई दिग्गज

आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति में लगी बीजेपी उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें जीतने के लिए मंथन शुरू कर दी है. यूं तो यह बैठकें लंबे समय से जारी है पर अब लोकसभा चुनाव में मात्र 1 से 2 महीने बचे हैं और इस कड़ी में जल्दी टिकटों का बंटवारा भी होने वाला है. सूत्रों की माने तो इस बार बीजेपी में बड़े स्तर पर नेताओं की टिकट काटे जाने वाले हैं, वहीं कई सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे जाने वाले हैं.

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला के मुताबिक इस बार तकरीबन 30 से 40 ऐसी सीटें हैं. जहां प्रत्याशी बदले जाने वाले हैं. बृजेश शुक्ला की माने तो इस बार नोएडा से लेकर बलिया तक कई ऐसे सांसद हैं जो या तो 75 की उम्र सीमा पार कर चुके हैं या जो कई बार के सांसद रह चुके हैं या जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है. उनके टिकट इस बार कटने वाले हैं.

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला के मुताबिक जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने का अनुमान है वो सीटें हैं सुल्तानपुर की मेनका गांधी की सीट, पीलीभीत की वरुण गांधी की सीट, कानपुर की सत्यदेव पचौरी की सीट, मथुरा की हेमा मालिनी की सीट, गाजियाबाद की वीके सिंह की सीट, बरेली की संतोष गंगवार की सीट, लखीमपुर से जितिन प्रसाद को लड़ाने की चर्चा है.
बदले जाएंगे ये सांसद
उनका कहना है कि बाराबंकी की सीट पर भी नया प्रत्याशी उतारा जा सकता है, कुशीनगर से आरपीएन सिंह को लड़ाने की चर्चा है. इसके अलावा प्रयागराज से रीता बहुगुणा का टिकट कट सकता है. देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी का टिकट कटने की चर्चा है. वहीं अकबरपुर से कुछ बड़ा फेरबदल हो सकता है, अयोध्या से किसी बड़े आदमी के चुनाव लड़ाने की चर्चा है. गाजीपुर की सीट राजभर के खाते में जा सकती है और अलीगढ़ का टिकट भी बदला जा सकता है. ऐसे ही कई अन्य सीटें हैं जहां परिवर्तन दिखेगा.

2019 में हारी हुई 16 सीटों पर इसी महीने प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे. 18 फरवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले इन 2019 में हारी हुई 16 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली है. बता दें कि बीते पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ये प्रयोग किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!