उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के अस्पताल में जन्मा प्लास्टिक जैसा बच्चा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने प्रसव के दौरान प्लास्टिक जैसे बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद ऐसे बच्चे को देखकर डॉक्टर समेत लेबर रूम में स्टाफ हतप्रभ रह गया। डॉक्टर ने कोलायड बेबी होना मानकर उसकी हालत को देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, बच्चा प्लास्टिक की तरह था और उसकी नसें फट रही थीं, जो सांस लेने मात्र से चटक रहा था।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गौनेरी के रहने वाले सूरजपाल की पत्नी मीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को परिजन सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर जच्चा को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात में चेकअप करने पर सब ठीक मिला। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे महिला को सामान्य तरीके से प्रसव हुआ। नवजात को देख स्टाफ हैरान हो गए। वह साधारण बच्चों की तरह नहीं था, बल्कि प्लास्टिक की तरह दिख रहा था। 
इस पर स्टाफ ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह को सूचना दी। डॉक्टर ने मौके पर जाकर बच्चे को देखा और उसे एसएनसीयू में भर्ती करा दिया। यहां भी सुधार नहीं होने पर उसका परिक्षण कराया गया। जिसमें नवजात में सामान्य बच्चे की तरह कोई लक्षण नहीं थे। बच्चे को कोलायड बेबी मानते हुए परिजनों को बुलाकर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस तरह का बच्चा महिला अस्पताल में पहली बार हुआ है जो कौतूहल का विषय बना हुआ है। 
पीलीभीत के सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि जींस में गड़बड़ी होने और अनुवांशिक लक्षणों के होने से ऐसे बच्चों का जन्म होता है। ऐसे बच्चों का कहीं भी इलाज संभव नहीं होता है। खानपान में कमी और प्लास्टिक का अंश शरीर में जाना इसका कारण नहीं होता है। माता-पिता में किसी प्रकार की कमी से भी ऐसा होता है। इसके लिए दोनों को अपनी जांच करानी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!