कुर्सी का खेल… कई बार पलटी मारकर अपना हित-अहित कर चुके हैं नीतीश कुमार, बस CM बने रहना है और फेविकोल लगाकर कुर्सी से चिपके रहना है- प्रशांत किशोर

पटना. जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि 2015 के बाद कई बार पलटी मारकर अपना हित-अहित कर चुके हैं. आज समाज का हर वर्ग जान गया है कि नीतीश कुमार को किसी से मतलब नहीं है. बस इन्हें मुख्यमंत्री बने रहना है और फेविकोल लगाकर कुर्सी से चिपके रहना है. कभी भाजपा का कमल पकड़ कर कभी लालटेन पर लटककर मुख्यमंत्री बने रहे. बिहार चाहे भाड़ में जाए, बिहार की जनता का कुछ भी हो, उससे इनको कोई लेना देना नहीं है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं रह गई है. पूरे बिहार में उनका पुरजोर विरोध होना चाहिए. इन्होंने सारी मोरालिटी को ताक पर रख दिया है. नीतीश कुमार को अहंकार इस बात का है कि 42 विधायक होने के बाद भी ये मुख्यमंत्री बने ही रहते हैं. अगर आप देखियेगा तो JDU के 117 विधायक हुआ करते थे. वहां से घटकर 72 हुए इसके बाद 72 से उलटकर 42 में आ पहुंचे हैं. अगली बार जनता इतना कम विधायक देगी कि कोई गणित और जुगाड़ इनको मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगा आप लिखकर रखिए.

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने तेवरों और बयानबाजी के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं. इस बीच नीतीश के करीबी रहे जीतन राम मांझी का बड़ा बयान भी सामने आया है. मांझी का दावा है कि 4 फरवरी से पहले नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हो सकती है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि 25 जनवरी को खेला होबे, खेला होई और खेला होबे तो आप सब देखिएगा कि 25 तारीख के बाद कोई ना कोई खेला होगा.

बता दें कि नीतीश कुमार और महागठबंधन के बीच मनमुटाव की चर्चाओं ने नीतीश की एनडीए में वापसी की खबरों को बल दे दिया है. वहीं इस बीच बीते मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद से कयासों का बाजार और बढ़ गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!