उद्धव को स्पीड पोस्ट से मिला राम मंदिर कार्यक्रम का आमंत्रण, संजय राउत बोले- भगवान माफ नहीं करेंगे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से शामिल होने के लिए स्पीड पोस्ट से आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से सिर्फ दो दिन पहले मिलने स्पीड पोस्ट  से मिलने पर शिवसेना (यूबीटी) ने नाराजगी जताई है। पार्टी का कहना है कि अब भाजपा को बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है। 

संजय राउत बोले- भगवान राम उन्हें श्राप देंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने स्पीड पोस्ट से आमंत्रण मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भगवान राम उन्हें (आमंत्रण भेजने वालों को) श्राप देंगे। संजय राउत ने कहा कि ‘आप मशहूर हस्तियों और फिल्मी सितारों को विशेष निमंत्रण दे रहे हैं, जबकि उनका राम जन्मभूमि से कोई लेना-देना नहीं है।’ संजय राउत ने कहा कि ‘ठाकरे परिवार ने राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी, उस परिवार के साथ भाजपा इस तरह का व्यवहार कर रही है। भगवान राम माफ नहीं करेंगे, वह श्राप देंगे। आप भगवान राम की प्रार्थना कर रहे हैं और रावण की तरह सरकार चला रहे हैं।’

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा ‘जिस पार्टी ने राम मंदिर आंदोलन में सबसे ज्यादा योगदान दिया, उसी पार्टी के मुखिया को स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किया गया है। यह दुख की बात है…इसके बाद भाजपा को बालासाहेब ठाकरे का नाम लने का कोई अधिकार नहीं है।’

उद्धव ठाकरे नहीं होंगे राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल
संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राउत ने बताया कि 22 जनवरी को उद्धव ठाकरे नासिक में वीर सावरकर के जन्मस्थान भागुर जाएंगे और साथ ही श्री कालाराम मंदिर में दर्शन पूजन के साथ गोडा घाट पर आरती करेंगे। पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी निमंत्रण भेजा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!