रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने वाले विशिष्ट अतिथियों को मिलेगा खास उपहार, सामने आई तस्वीर

अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई खास मेहमान आएंगे. जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं. वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने वाले विशिष्ट अतिथियों को एक खास उपहार मिलेगा. इन विशिष्ट अतिथियों को मिलने वाले खास उपहार की तस्वीर भी सामने आ गई है, इस उपहार के 11300 कुल ऑर्डर दिए गए हैं.

विशिष्ट अतिथियों को मिलने वाले इस खास उपहार में श्री राम लिखा हुआ एक छोटा सा धनुष-बाण भी है. इसके साथ ही एक थाल में जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह लिखा हुआ है, इसके अलावा भी इसमें कई सामान हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जिन लोगों को आने के लिए निमंत्रण दिया गया है उनको एक बारकोड स्कैन वाला कार्ड भी जारी किया गया है. इस कार्ड के साथ उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिलेगी और जब इस कार्ड पर दर्ज जानकारी का मिलान सही तरीके से कर लिया जाएगा तभी एंट्री होगी.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी में रामभक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. चारों तरफ जय श्री राम और सीताराम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. वहीं कोई रामभक्त साइकिल से तो कोई पैदल ही अयोध्या नगरी में आ रहा है. इस पूरे कार्यक्रम को लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. हाल ही में अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि पूरी अयोध्या में कहीं भी फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो. इसके साथ ही सीएम योगी ने यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए अयोध्यावासियों को आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध समय से कर लेने के लिए कहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!