रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- ‘मुझे कोई न्यौता नहीं मिला है’

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए कई लोगों को निमंत्रण मिला है. वहीं मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने अलग जवाब दिया.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि “मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, जब भगवान बुलाएं तो हमें उस समय जाना चाहिए. आने वाले दिनों में आप देखना मेरा पूरा परिवार अयोध्या जायेगा.” बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट लिखा था. जिसमें सपा मुखिया ने लिखा था कि “आदरणीय श्री चंपत राय जी महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएँ. हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पश्चात सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे. आज प्राप्त निमंत्रण के लिए पुनः धन्यवाद! सादा आपका अखिलेश”

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सामारोह की निमंत्रण लिस्ट में कई खास मेहमान शामिल हैं जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं. इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर निगरानी है. वहीं अयोध्या के लता मंगेश्कर चौक पर यूपी एटीएस के कमांडो तैनात है. इसके साथ ही कई सुरक्षा बल भी अयोध्या में तैनात हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!