CM के नाम पर ठगी: खुद को डॉ मोहन यादव का करीबी बताकर ट्रांसफर के नाम पर लोगों से ऐंठी मोटी रकम, आरोपी गिरफ्तार  

इंदौर। खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का करीबी बताकर लोगों से ठगी करने वाले  आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इंदौर के कैसरबाग रोड निवासी नवीन सिंह राठौड़ ने खुद को मुख्यमंत्री मोहन यादव का करीबीबताकर कई लोगों से नियुक्तियां के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया है।  इसके साथ ही नवीन ने कई लोगों को पार्टी में पद दिलाने के नाम पर भी ठगी की है।दरअसल इंदौर के रहने वाला नवीन लोगों को सीएम मोहन यादव का करीबी बताता था और इसके बाद विभाग में अच्छी पोस्टिंग दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेता था। पुलिस पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह इंदौर में मसाले के साथ ड्राई फ्रूट की दुकान चलाता है।  1998 से 2007 तक संघ का प्रचारक रहा है। उसके मामा और अन्य रिश्तेदार भी संघ से जुड़े हुए हैं। आरोपी इसके साथ ही 2008 में जीतू पटवारी से भी जुड़ा था, उसने 1 जनवरी को भोपाल के होटल में बेरोजगार शिक्षा संघ के पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की नियुक्ति की बात की थी। फिलहाल आरोपी नवीन से भोपाल क्राइम ब्रांच कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने का दावा किया जा रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!