देश में कोविड मामलों में एक बार फिर सामने आने लगे, 24 घंटे में कोरोना के 605 नए मामले आए सामने, 4 मरीजों की मौत

नई दिल्ली:देश में कोविड मामलों में एक बार फिर सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड के 605 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,002 हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई हैं, जिसमें से दो केरल से और एक-एक कर्नाटक और त्रिपुरा में हुई।

जेएन.1 सब वेरिएंट के मामले बढ़े
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 7 जनवरी से अब तक जेएन.1 सब-वेरिएंट के कुल 682 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक से 199, केरल से 148, महाराष्ट्र से 139, गोवा से 47, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश से 30, राजस्थान से 30, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 21, ओडिशा से तीन,  एक तेलंगाना और एक हरियाणा से दो मामले सामने आए हैं।

केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी निगरानी
अधिकारियों ने कहा कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में जेएन.1 सब-वेरिएंट का पता चला है। हालांकि, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संक्रमित लोग होम क्वारंटीन में ही ठीक हो जा रहे हैं। राज्यों से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बढ़ते मामलों की प्रवृत्ति का जल्द पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर सांस की बीमारी के जिलेवार मामलों की नियमित रूप से निगरानी और रिपोर्ट करने को कहा है।

कुल सक्रिय मामलों में से, इनमें से अधिकांश लोग अपने घर पर ही ठीक हो रहे हैं। सूत्रों ने कहा, “वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वेरिएंट के कारण मामलों और मृत्यु दर में किसी तरह की वृद्धि देखने को मिल रही है।”
 
राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत
2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से, देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग चार वर्षों में 5.3 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!