108 फुट लंबी अगरबत्ती भरतपुर के आगरा जयपुर नेशनल हाईवे होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुई, आगरा होते हुए पहुंचेगी अयोध्या

भरतपुर: 3610 किलो वजन की 108 फुट लंबी अगरबत्ती गुजरात से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए ले जाई जा रही है। जो कि, सोमवार को भरतपुर के आगरा जयपुर नेशनल हाईवे होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुई। लोगों ने 108 फुट लंबी बत्ती का फूलों से स्वागत किया। इस दौरान कई श्रद्धालु भी नेशनल हाइवे पर पहुंचे उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए।

यह अगरबत्ती गुजरात में तैयार की गई है जिसको बनाने में 6 महीने लगे और इसका वजन 3610 किलो है। जिसकी लंबाई 108 फुट है। बताया जा रहा है कि, इसमें कई तरह की जड़ी बूटियां को डाला गया है। यह अगरबत्ती करीब डेढ़ महीने तक जलेगी। 108 लंबी अगरबत्ती 50 किलोमीटर के इलाके में अपनी खुशबू फैलाएगी। इस अगरबत्ती की चौड़ाई करीब साढ़े तीन फुट है।

गुजरात निवासी अगरबत्ती का निर्माण करने वाले बिहाभरबाड़ ने बताया कि, अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। जिसके लिए गुजरात में हमने इस अगरबत्ती को बनाया है। देसी गाय का गोबर देसी गाय का घी धूप सामग्री सहित अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां इसमें मिलाई गई हैं। 3610 किलो वजन वाली 108 फुट लंबी इस अगरबत्ती की चौड़ाई साढ़े तीन फीट है। इस अगरबत्ती को जब उपयोग में लिया जाएगा तो, यह अगरबत्ती करीब डेढ़ महीने तक चलेगी और 50 किलोमीटर के एरिया में अपनी खुशबू फैलाकर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!