दर्दनाक हादसा: सिटी बस ने बाइक सवार को रौंदा, महिला के सिर पर से गुजरा पहिया, मौके पर मौत, पति घायल 

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बेतरतीब तरीके से चल रही सिटी बस से लेकर यात्री बस पर लगाम नहीं लग पा रही है, और इसी के तहत फिर एक बार एक हंसते खेलते परिवार की महिला को सिटी बस चालक ने मौत के गाल में समा दिया। पति के साथ बाइक से जा रही महिला के सिर पर से बस का पहिया गुजर गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ बेकाबू हो गई है और सिटी बस चालक की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। दरअसल पिछले दिनों हिट एंड रन कानून के तहत बस चालक से लेकर तमाम वाहन चालकों ने कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया था।  लेकिन जिस तरह से हादसे सामने आ रहे हैं उसी को लेकर कड़े कानून की बात भी कहीं जा रही है। हादसा राजेंद्र नगर के पास हुआ है, जिसमे 22 वर्षीय निकिता जैन को बस चालक द्वारा पीछे से टक्कर मार कर पहिया महिला के सिर के ऊपर से निकाल दिया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं मृतक महिला का पति अंकित जैन टक्कर के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि घायल अंकित अपनी धर्मपत्नी के साथ परिवार से मुलाकात करने के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घायल अंकित जैन पेशे से स्वयं भी ड्राइवर हैं और 1 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक तरुण गरोठ निवासी श्री 10 मालवीय नगर की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ड्राइवर को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची जहां पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने सहित 304 ए में प्रकरण दर्ज किया गया है तो वहीं बस को भी जब्त कर लिया गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!