इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार की रात को खजराना गणेश की पूजा करने के बाद कलेक्ट्रट पहुँच कर पदभार संभाला . सिंह ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी की मंशा और उनके विजन को मूर्तरूप दिया जाएगा। विकास कार्यो को गति देकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।










