आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे CM मोहन, PWD मंत्री राकेश करेंगे समीक्षा मीटिंग, दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, रात 11 बजे बंद हुआ भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे दोपहर 1:50 बज ग्वालियर पहुंचेंगे। 2:25 बजे लाल टिपारा में बैठक/चर्चा, 3 बजे गौशाला का उद्घाटन कार्यक्रम, शाम 4 बजे ग्वालियर मेले कार्यक्रम का उद्घाटन, 5:10 बजे कमिश्नर कार्यालय में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक, शाम 6:10 बजे विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद रात 8:55 बजे भोपाल वापस आएंगे।

PWD मंत्री की समीक्षा बैठक

PWD मंत्री राकेश सिंह आज समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें PWD के सभी अधिकारी शामिल होंगे। मंत्री राकेश ने सभी अधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। कल रात करीब 10 बजे राकेश सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। जिसके बाद उन्होंने बैठक बुलाई है।

लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस हाईकमान का फोकस

दिल्ली में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। मध्यप्रदेश से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बैठक में शामिल होंगे। एमपी में जीत की रणनीति का फॉर्मूला निकेलगा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह मीटिंग बुलाई है। जिसमें मिलने वाले दिशानिर्देश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कार्य योजना पर काम करेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्यप्रदेश से भी गुजरेगी। इस बैठक में न्याय यात्रा पर भी चर्चा होगी।

सड़क पर पुलिस, बंद हुआ भोपाल

राजधानी भोपाल में पुलिस की सख्ती का असर देखने को मिला है। शहर में लंबे समय बाद दुकानें 11 बजे बंद दिखाई दी। सीएम मोहन यादव ने तय समय पर बाजार बंद करने के निर्देश दिए थे। भोपाल में रात 11 बजे के बाद दुकान बंद करने के निर्देश दिए थे। सिर्फ अस्पताल और मेडिकल शॉप को छूट मिली थी। रात 11 बजे के बाद भी दुकानें खुली मिली तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। दुकानें सील भी की जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!