12 बजे मिल मजदूरों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 11.30 बजे आएंगे सीएम मोहन यादव

इंदौर में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव शहरवासियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे 8 विभागों के कुल 71 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों की कुल लागत 105.73 करोड़ हैं। इसी तरह 3 विभागों के विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास भी किया जाएगा जिनकी कुल लागत 322.85 करोड़ हैं। 175 दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी का वितरण भी होगा। 

2 बजे कार्यक्रम से जुड़ेंगे पीएम मोदी
कार्यक्रम में एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। मिल मजदूरों के लिए अलग से विंग रहेगी। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। हुकुमचंद मिल के मजदूरों को राशि के चेक का वितरण होगा। 15 से 30 दिन में खाते में पैसा आएगा। पीएम मोदी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे वे 12 बजे मिल मजदूरों से बात करेंगे। सीएम मोहन यादव 11.30 पर कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे।

मजदूरों को तीन से पांच लाख की राशि
कार्य़क्रम में हुकुमचंद मिल के मजदूरों को राहत राशि भी दी जाएगी। ‘मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पण’ नाम से होने वाले वाले इस कार्यक्रम में मिल के करीब 4800 श्रमिकों को 30 साल के संघर्ष के बाद बकाया 464 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। 2 हजार मजदूरों को 4-4 लाख रुपए मिलेंगे। 500 मजदूर ऐसे हैं, जिन्हें 5-5 लाख मिलेंगे। बाकी मजदूरों को 3-3 लाख मिलेंगे। मिल में 5 से 6 अफसर भी थे, जिन्हें 15-15 लाख रुपए मिलेंगे।

कार्यक्रम के लिए यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी –
● 25 दिसंबर 2023 को प्रातः 6:30 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश देवास नाका से निरंजनपुर मंडी, स्कीम नंबर 136, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, लव कुश चौराहा तरफ आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा ।
● उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन लवकुश चौराहा से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहन उज्जैन की ओर से सांवेर होकर क्षिप्रा मांगलिया की तरफ आवगमन हो सकेगा।
● सुपर कॉरिडोर की तरफ से लवकुश चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, निरंजनपुर मंडी चौराहा की तरफ भारी वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
● देवास नाका, निरंजनपुर मंडी खालसा चौक, लवकुश चौराहा एवं बरौली टोल नाका पर डाइवर्जन पॉइंट लगाए गए है। 
◆ कार्यक्रम में आगन्तुको को लेकर आने वाली बसों हेतु मार्ग:-
● सांवेर की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें लवकुश चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
● देवास क्षिप्रा एवं मांगलिया की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें रेडिसन चौराहा, विजयनगर, बापट चौराहा से चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
● देव गुराडिया/ बायपास की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें पटेल नगर तिराहा से लाभ गंगा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
◆ कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगन्तुको के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
● कार्यक्रम में आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहन आईटीआई मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। 
● वीआईपी पार्किंग आईटीआई मैदान के पास रहेगी।
● कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग आईएसबीटी में रहेगी।
इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होगा इनका आवागमन सुगमता से हो सकेगा। आम जनमानस से अपील है की असुविधा से बचने के लिए उक्त व्हीआईपी मार्ग का उपयोग करने से बचें, और सहयोग करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!