सीएम मोहन की जेपी नड्डा से मुलाकात कल, मंत्रिमंडल के नामों की सूची पर लगेगी अंतिम मुहर

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिपरिषद में कौन-कौन शामिल होगा इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शनिवार को फिर दिल्ली तलब किया है। सीएम रात्रिविश्राम दिल्ली में करेंगे। रविवार को केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के नामों को लेकर चर्चा करेंगे। सीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं से सीएम की गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मुलाकात होना था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। बता दें सीएम को शनिवार को उज्जैन में रात्रिविश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन उनको अचानक दिल्ली जाना पड़ा। यह सीएम को एक सप्ताह में दिल्ली का तीसरा दौरा है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि दिग्गज नेताओं के नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं दिग्गज नेता प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका को लेकर भी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। इसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है। अब केंद्रीय नेतृत्व से बैठक के बाद मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इन नामों के बाद मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आने वाले एक दो दिन में मोहन कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!