छत्तीसगढ़ में नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

टंक राम वर्मा ने ग्रहण की मंत्री पद की शपथ

टंक राम वर्मा साल 2023 विधानसभा चुनाव में बलौदा बाजार सीट से 14746 वोटों के अंतर से जीते. वह पहले मंत्रियों के पीए के तौर पर काम कर चुके हैं. अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने पंचायत से की है. 

लक्ष्मी राजवाड़े ने ली मंत्री पद की शपथ

लक्ष्मी राजवाड़े ने भी राज्यपाल के सामने छत्तीसदगढ़ साय कैबिनेट की मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक चुनी गईं. वह पहले पंचायत सदस्य भी रही हैं. 

ओपी चौधरी ने ग्रहण की शपथ

ओपी चौधरी ने राज्यपाल के सामने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ बीजेपी के महासचिव हैं और 2005 बैच के IAS अफसर रहे हैं. साथ ही वह रायपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं. 

श्याम बिहारी जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल के सामने श्याम दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. वे बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. श्याम बिहारी जायसवाल ने साल 2010 में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की. 

 लखन लाल देवांगन ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल के सामन लखन लाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. लखन लाल देवांगन दूसरी बार विधायक हैं और साल 2003 में सदस्य राज्य भाजपा के साथ राजनीतिक करियर शुरू किया.

केदार कश्यप ने ग्रहण की मंत्री पद की शपथ 

केदार कश्यप चौथी बार विधायक चुने गए हैं और चुनाव में नारायणपुर सीट से 19188 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. वे पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. 

 दयालदास बघेल ने ली मंत्री पद की शपथ

दयालदास बघेल ने राज्यपाल के सामने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. दयालदास बघेल चौथी बार विधायक चुने गए हैं और साल 2023 विधानसभा चुनाव में नवागढ़ सीट से 15177 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. 

राम विचार नेताम ने ली मंत्री पद की शपथ

राम विचार नेताम ने मंत्री पद की शपथ ली. रामविचार नेताम बड़े आदिवासी नेता हैं और छठी बार विधायक चुने गए हैं.

बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रहण की शपथ

राज्यपाल के सामने बृजमोहन अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ.

शपथ ग्रहण करने वाले नेताओं ने व्यक्त किया आभार

छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण करने वाले नए मंत्रियों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और संगठन का आभार व्यक्त करते हैं. सीएम की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी से निभाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!