मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व IAS ओपी चौधरी ने कहा – बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे, मोदी की गारंटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर. राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व आईएएस रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने आईएएस से राजनीति में आने तक की सफर को लल्लूराम डॉट काम के साथ साझा किया. उन्होंने बातचीत में बताया कि मोदी की गारंटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. माफिया राज से मुक्ति दिलाना भी हमारी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने बताया कि जीवन के हर हिस्से पर इंज्वाय किया. अच्छे से पढ़ा फिर संघर्षों के साथ दिल्ली में आईएएस की तैयारी की. इसके बाद 13 साल तक आईएएस रहा. ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि मुझे छत्तीसगढ़ में काम करने का मौका मिला. अब राजनीति में आकर काम कर रहा हूं. मंत्री पद को दायित्व बोध से देखता हूं.मोदी की गारंटी को पूरा करना एक बड़ी चुनौती होगी. इस पर ओपी चौधरी ने कहा, पांच साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को खोखला किया है. बहुत बड़ा बोझ छत्तीसगढ़ पर लाद दिया गया है. बेहतर वित्तीय प्रबंधन के साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे. मोदी के सारे गारंटी को पूरा करेंगे.पीएससी के मामले में मंत्री चौधरी ने कहा, जो गलत है उसे ठीक करेंगे. जो दोषी है उसको सजा दिलाएंगे. सदन में भी इस मुद्दे को उठाया. आगे भर्ती पारदर्शिता के साथ हो, यह सुनिश्चित करेंगे. युवाओं को कैरियर गाइडेंस देने का काम करेंगे. मोदी की गारंटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. माफिया राज से मुक्ति दिलाना भी हमारी प्राथमिकता होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!