देश सहित दुनिया के 40 देशों में फैल चुका कोरोना का जेएन.1 वेरिएंट 

नई दिल्ली । देश और दुनिया में कोरोना फिर डरा रहा है। कोविड के नया जेएन.1 वेरिएंट अब 40 देशों में फैल चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में इस स्ट्रेन के 21 सक्रिय मामले मौजूद हैं। नए सब वेरिएंट की खास बात यह है कि यह वेरिएंट दूसरे स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है। 
कोरोना संक्रमण की तीन लहरों से दुनियाभर में मची तबाही के बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली ही थी, लेकिन फिर कोरोना के नए सब वेरिएंट ने डराना शुरू कर दिया है। भारत में फिलहाल कोविड संक्रमण के 2300 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इसमें नए सब वेरिएंट जेएन.1 के 21 मामले हैं। 
कोरोना के नए सब वेरिएंट जेएन.1 के बारे में सामने आया है, कि इसका सबसे पहला केस अगस्त में लक्जमबर्ग में पाया गया। इसके बाद यह धीरे-धीरे 36 से 40 देशों में फैल गया। डब्ल्यूएचओ ने इस वैरीअंट ऑफ इंटरेस्ट कहा है। कोविड के चलते बीते दो हफ्ते में देश के अंदर 16 मौते हुई हैं। इन लोगों को पहले से कई गंभीर बीमारी थीं। यानी ये लोग को कोमोरबिडिटीज से पीड़ित थे। 
हाल ही में 15 दिसंबर को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई थी। वह भी दूसरी कई बीमारियों से पीड़ित था। इस रोगी का सैंपल इकट्ठा कर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। 
614 नए केस आए, केरल में 3 की मौत
भारत में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 614 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 21 मई के बाद से सबसे ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के सक्रिय केस बढ़कर 2,311 हो गए हैं। 24 घंटे के दौरान केरल में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 33 हजार 321 हो गई है। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) ने जेएन.1 स्ट्रेन के बारे में बताया है कि जांच में सामने आया है कि दूसरे वैरिएंट की तुलना में अधिक आसानी से फैलता है।  जेएन.1 अधिक जोखिम पैदा नहीं करता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!