मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, युवा हाथों में कमान, क्या खत्म होगी कमलनाथ और दिग्विजय की राजनीति?

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 3 राज्यों में शानदार जीत दर्ज की. पार्टी ने इसके बाद तीनों राज्यों में नए नेतृत्व को आगे किया. वहीं, इन राज्यों में मिली हार और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब कांग्रेस ने भी कई राज्यों की लीडरशीप में बड़े फेरबदल किए हैं. आलाकमान को उम्मीद है कि युवा ब्रिगेड को कमान देने से पार्टी की डूबती हुई नैया पार लगेगी.

बदलाव की इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. पूर्व राज्य मंत्री 48 साल के उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है, तो 38 साल के हेमंत कटारे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जीतू पटवारी OBC समाज से आते हैं, जबकि उमंग सिंघार आदिवासी समाज से हैं, वहीं हेमंत ब्राह्मण समाज से हैं.

जातीय समीकरण साधने में कांग्रेस भी जुटी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी कुछ बड़े निर्णय लिए हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता चरण दास महंत को विधायक दल का नेता चुना गया है. हालांकि यहां दीपक बैज को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने ये फैसला तब लिया है, जब तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं. माना जा रहा है कि BJP की तरह कांग्रेस ने जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है.

क्या होगा पुराने क्षत्रपों का भविष्य

कांग्रेस के पुराने क्षत्रपों को साइडलाइन करने के बाद अब सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौजूद पार्टी के पुराने क्षत्रपों का अब क्या भविष्य है. 14 दिसंबर को छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने कहा था कि मैं रिटायर नहीं होने वाला, लेकिन एबीपी न्यूज को कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पार्टी कमलनाथ को कोई पद देने के मूड में नहीं है.

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राज्यसभा में ही बने रहेंगे. उन्हें भी कोई बड़ा रोल फिलहाल नहीं मिल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भूपेश बघेल से नाराज है. राजस्थान में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जगह अब पार्टी युवा चेहरों को आगे लाने के मूड में है. राजस्थान में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चीफ बदलने की तैयारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!