शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा-निफ्टी 21400 के नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार के लिए नए हफ्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार गिरावट दिखा रहे हैं. बैंक निफ्टी की 200 अंकों की शुरुआती गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा और मिडकैप की तेजी से भी बाजार कुछ खास सपोर्ट नहीं ले पाया.

कैसी रही आज बाजार की ओपनिंग
बीएसई का सेंसेक्स 46.40 अंकों की गिरावट के बाद 71,437 के लेवल पर ओपन हुआ और बाजार खुलते ही इसमें जबरदस्त गिरावट आ गई. एनएसई का निफ्टी 21.85 अंक या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 21,434 के लेवल पर ओपन हुआ है. 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 327.32 अंक या 0.46 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 71,156 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी इस समय 79.35 अंकों या 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,377 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

सेंसेक्स के शेयरों का क्या है हाल
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 16 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है. टॉप गेनर्स में सन फार्मा 1.35 फीसदी, टाइटन 0.93 फीसदी, टाटा स्टील 0.66 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.66 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. टॉप लूजर्स में पावर ग्रिड 1.22 फीसदी, आईटीसी 1.18 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.16 फीसदी, जेसडब्ल्यू स्टील 1.08 फीसदी और इंडसइंड बैंक 0.93 फीसदी की गिरावट पर बने हुए हैं.

ओपनिंग के समय बैंक निफ्टी की हालत
बैंक निफ्टी में आज जोरदार गिरावट देखी गई और बाजार खुलते ही बैंक निफ्टी 201 अंक टूटकर 47942 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. हालांकि पांच मिनट बाद इसमें रिकवरी आई और ये 48068 के लेवल पर आ गया है. बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और 3 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा बाजार
बीएसई का सेंसेक्स 43.08 अंक गिरकर 71440 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई का निफ्टी 18.60 अंक गिरकर 21438 के लेवल पर बना हुआ था.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!