कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का सीएम के फैसले पर कटाक्ष, कहा- ‘मोहन यादव केवल ढोंग कर रहे’

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही सत्ता की कमान पूरी तरह संभाल ली. मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक में ही कई अहम फैसले लिए गए. इसके साथ ही आदेश भी जारी किए गए. सीएम मोहन यादव ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने और खुले में मांस की बिक्री पर पाबंदी लगाने समेत कई अहम आदेश जारी किए. सीएम के आदेशों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मीडिया के समक्ष कटाक्ष किया है.

आरिफ मसूद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पहले से गाइडलाइन है कि धार्मिक स्थल पर सीमित आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जाए. हटाने का कभी नहीं कहा. मैंने भी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पढ़ी है. अब ऐसा लग रहा है कि मध्य प्रदेश में सरकार नहीं चलेगी बल्कि दुर्भावना चलेगी. विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मुख्यमंत्री ढोंग कर रहे हैं. विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना पहला आदेश या भाषण किसानों के हित में दिया होता, महंगाई पर दिया होता, बेरोजगारी पर दिया होता तो हम स्वागत करते.

सीएम मोहन यादव कर रहे ढोंग-कांग्रेस

उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश में सरकार नहीं दुर्भावना चलेगी. आदेश कोई नया नहीं है. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का मैंने भी अध्ययन किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कभी भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का कभी नहीं कहा, बल्कि सीमित आवाज के लिए आदेशित किया था. ये केवल मध्य प्रदेश में भ्रम फैलाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है. भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद से जब मुख्यमंत्री यादव के तरफ से खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पहले से ही यह नियम लागू है. मुख्यमंत्री ने कौन सा नया काम कर दिया. यह तो नगर निगम और नगर पालिका का कर्तव्य है. मुख्यमंत्री केवल ढोंग कर रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!