मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद शिवराज की तरफ इशारा कर मोहन यादव से क्या बोले खट्टर, जानिए

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के नाम ने चौंका दिया, बेहद साधारण परिवार से आने वाले पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे मोहन यादव ने छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे. इसके बाद अपनी मेहनत और समर्पण से पार्टी और संगठन के खास बनते गए. इस बार लगातार तीसरी बार विधायक बने मोहन यादव के जीतने पर भी लोगों को संशय था, लेकिन वह न केवल शानदार तरीके से जीते, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने.

जब चर्चा मुख्यमंत्री के नामों के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया की हो रही हो, ऐसे में मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनना हर किसी के लिए चौंकाने वाला नाम रहा. बीजेपी ने जैसे ही मोहन यादव के नाम का ऐलान किया और शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी तो उन्होंने झुककर पैर छुए.

मोहन यादव की सीएम बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “…मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है. आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा.”

मोहन यादव पर क्या बोले खट्टर
मोहन यादव के मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मोहन यादव बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं… वे ज़मीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं. मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को वे निश्चित रूप से और आगे बढ़ाने का काम करेंगे.”

मंच पर खट्टर ने मोहन यादव को क्लियर कर दिया
असल में, विधायक दल में मोहन यादव के नाम की घोषणा होने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अगल-बगल बैठे थे. तब खट्टर ने उन्हें ये जानकारी दी कि आपका नाम इन्होंने ने ही आलाकमान को सुझाया था. तब मोहन यादव इस पर हामी भरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!