भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब बड़ा सवाल, कौन बनेगा MP का नया मुख्यमंत्री?

बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब बड़ा सवाल सामने हैं कि कौन बनेगा मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री. मामा शिवराज ने लाड़ली बहना योजना के सहारे भाजपा की नैया तो पार लगवा दी लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी के अंदर सीएम शिवराज सिंह चौहान की नैया भी पार लग सकेगी. क्या भाजपा सीएम शिवराज के चेहरे पर एक बार फिर से दांव लगाएगी. क्या शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनते हुए दिखाई देंगे.

हालांकि बीजेपी के सभी बड़े नेता एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बीते दिन चुनाव परिणामों से बीजेपी की बंपर जीत के सुनिश्चित होते ही सीएम कार्यालय में खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर पहुंच गए थे और उनके साथ में पहुंच गए थे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और फिर इन सभी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठकर टीवी के सामने चुनाव परिणामों को देखा और चाय की चुस्कियां भी लीं.

क्या बदल सकता है मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री?
इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व यानी पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, सत्यनारायण जटिया, वीडी शर्मा से बातचीत कर रहे हैं. अब देखना होगा कि क्या बीजेपी इन नए चेहरों पर दांव लगाना चाहेगी या फिर एक बार फिर से सीएम शिवराज पर भरोसा जताते हुए उनको रिपीट करेगी.

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने एक स्वर में कहना शुरू कर दिया है कि मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हाईकमान तय करेगा और ये तय होगा बीजेपी के विधायक दल की बैठक में जिसका आयोजन जल्द होने जा रहा है. यानी स्पष्ट है कि बीजेपी ने फिलहाल सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब आलाकमान भी शिवराज सिंह चौहान को साइडलाइन करने की हालत में नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!