विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद झूमा बाजार, सेंसेक्स 1014 अंक चढ़ा, निफ्टी 20500 के पार

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी। सोमवार को बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,024.29 (1.51%) की मजबूत बढ़त के साथ 68,504.43 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 304.40 (1.50%) अंक उछलकर 20,572.30 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक निफ्टी में भी मजबूती दिखी और यह 811 अंक ऊपर 45,625 पर कारोबार करता दिखा।

चुनाव परिणामों में बीजेपी की जीत के बाद उत्साहित दिखे निवेशक
बाजार में दमदार घरेलू और ग्लोबल संकेतों के कारण उछाल आया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद निवेशक भी उत्साहित दिखे। निफ्टी में अदानी एंटरप्राइसेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4-7% तक चढ़े। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 492 अंक चढ़कर 67481 पर बंद हुआ था।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ बढ़कर 341.76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एलएंडटी, एनटीपीसी और एयरटेल के शेयर दो-दो प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। इसके अलावे एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। केवल नेस्ले का शेयर लाल निशान पर खुला।

अदाणी समूह के शेयरों में भी बढ़त 
इस दौरान अदाणी समूह के शेयर भी 14% तक उछले। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा जबकि अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 12 प्रतिशत तक मजबूत हुए। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मार के शेयरों में 6-8% तक की बढ़त दिखी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!