जैव विविधता विषय पर 18 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता


इंदौर,महात्मा गांधी की 150वी जयंती के उपलक्ष्य विविधता बोर्ड एवं लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन 18 अक्टूबर को होगा। यह प्रतियोगिता इंदौर में भी आयोजित की जायेगी। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार तीन हजार रूपये का दिया जायेगा।

प्रतियोगिता में जिले के शासकीय व अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9 से 12 वी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर कुल 50 विद्यालयों का पंजीयन होगा, जो कि पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर होगा। प्रतियोगिता 18 अक्टूबर को जिले में माधव विद्यापीठ अहिल्या नगर 93/04 अन्नपूर्णा रोड इन्दौर पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सबसे पहले विद्यालयों का पंजीयन होगा। पंजीयन कराने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है। क्विज के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव रहेगें। समन्वयक जिला वनमंडलाधिकारी श्री एम.एल हरित एवं प्रतियोगिता के नोडल उप वन मंडल अधिकारी श्री एल्विन वर्मन होगें। समिति में सचिव जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र मकवानी है। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी आर.के चेनाली, प्राचार्य शासकीय कन्या उ.मा.वि संयोगितागंज इन्दौर एवं क्विज मास्टर श्रीमती मीनू बाजपेयी प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि किला मैदान इंदौर रहेगी। यह प्रतियोगिता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इन्दौर श्रीमती नेहा मीना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होगी। यह प्रतियोगिता दो चरण- लिखित व ऑडियो-वीडियों राउंड में होगी। क्विज के तहत पहले चरण में सुबह 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा का मूल्यांकन कर सात टीमों का चयन किया जायेगा। इन सात टीमों के मध्य ऑडियो-वीडियो राउंड दोपहर 02:00 बजे से होगा। जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन हजार रूपये, द्वितीय टीम को 2100 रूपये एवं तृतीय टीम को 1500 रूपये की राशि दी जायेगी। इसके साथ मेडल तथा प्रमाण पत्र भी दिये जायेगे। इसमें से प्रथम आने वाली टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये होगा। यह प्रतियोगिता 13 नबंवर को भोपाल में आयोजित होगी। इसमें प्रथम आने वाली टीम को 30 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!