दीपावली के मद्देनजर पटाखा व्यापारियों को दिये जायेगें अस्थाई लाइसेंस

आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित

इंदौर:

दीपावली वर्ष 2019 के अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गत वर्षानुसार स्थानों पर अस्थाई खेरची पटाखा लायसेंस जारी किये जायेगा। उक्त लायसेंस 24 अक्टूबर 2019 तक के लिये दिये जायेगें। अस्थाई खेरची पटाखा लायसेंस हेतु आवेदन-पत्र उन्हीं व्यक्तियों द्वारा किये जा सकेगें, जिन्हें गत वर्ष लायसेंस प्राप्त था। आवेदन पत्र 14 अक्टूबर 2019 से 21 अक्टूबर 2019 तक अवकाश दिनों को छोड़कर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकेगें। आवेदन पत्र पर दस रूपये का स्टाम्प टिकिट लगाकर 600 रूपये का चालान कोषालय में जमा कर चालान की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। साथ ही गत वर्ष का मूल लायसेंस भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। कुल आवेदन प्राप्त होने के पश्चात 22 अक्टूबर 2019 से 23 अक्टूबर 2019 तक दुकान नंबरों का आवंटन मौके पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम या कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा ड्रा या लाटरी निकाल कर किया जायेगा तथा अनुज्ञप्तियों का प्रदाय भी उन्हीं के द्वारा किया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ आवेदक के पासपोर्ट साइज के दो फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगें।

जारी आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के लिये आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्र के अनुविभगीय दण्डाधिकारी डॉ. अम्डेकर नगर(महू), सांवेर, देपालपुर, खुडैल एवं हातोद के यहाँ प्रस्तुत किये जा सकेगें तथा उनका निराकरण संबंधित एसडीएम द्वारा किया जायेगा। सुरक्षात्मक निर्देशों को मानने की दशा में ही लायसेंसधारी कार्य कर सकेगें, जो नियत किये जायेगें। गत वर्षों के अपात्र व्यक्ति को अनुज्ञप्ति नहीं दी जायेगी। प्रत्येक उक्त रूप से प्राप्त लायसेंस पर व्यापार संबंधित लायसेंस ही करेगा। प्रत्येक लायसेंस पर लायसेंसी की फोटो सत्यापित कर अनिवार्य रूप से लगाई जाये। दुकान लगाने उपरांत इन लायसेंसी की फोटो सत्यापित कर अनिवार्य रूप से लगाई जाये। दुकान लगाने उपरांत इन लायसेंसी आकस्मिक जॉच की जाये ताकि अवैध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। एसडीएम यह भी सुनिश्चित करेंगे की इन ग्राउण्ड में टीनशेड, लाइट वाहनों के ठेकेदार अनावश्यक रूप से लायसेंसियों से अधिक राशि न वसूलें। अगर यह राशि अधिक है तो एसडीएम यह राशि बाजार दर पर निर्धारित करवाना सुनिश्चित करवायेगें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!