45 दिन बाद मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान, अधिकारियों से कही ये बात

भोपाल ।   मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा से दो दिन पहले अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 45 दिन मंगलवार को मंत्रालय पहुंचे। लगभग आधे घंटे उन्होंने प्रदेश में खाद आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि यह ध्यान रहे कि कहीं भी किसानों की लाइन न लगे। दो-तीन दिन में मावठा की संभावना है। इसके बाद यूरिया की मांग एकदम से बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।बैठक में कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने खाद की उपलब्धता और वितरण के संबंध में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि एक अप्रैल से अब तक 28.68 लाख मीट्रिक टन यूरिया मिला है। इसमें से 23.20 लाख टन की बिक्री हो चुकी है। जबकि, पिछले वर्ष 30 नवंबर तक इतना यूरिया वितरित हुआ था। पांच लाख टन यूरिया अभी उपलब्ध है और इस माह दो लाख टन और आ रहा है। डीएपी 14.50 लाख टन था, जिसमें से 13 लाख टन किसानों को दिया जा चुका है। एनपीके 5.66 लाख टन आया और 3.91 लाख टन किसानों को दिया जा चुका है। ऐसे किसान, जो नकद में खाद खरीदते हैं उनके लिए राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा 422 और विपणन सहकारी समितियों के माध्यम से 154 विक्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आठ हजार निजी विक्रेताओं द्वारा भी खाद बेच जा रही है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को साख सीमा के अनुसार खाद वितरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिन में प्रदेश में मावठा (वर्षा) की संभावना है। इसके बाद खाद की मांग बढ़ेगी इसलिए सभी केंद्रो पर पर्याप्त उपलब्धता रहे। जहां भी भीड़ लगती है, वहां टोकन दिए जाएं ताकि किसानों को परेशान न हो। वितरण व्यवस्था की निगरानी करें। इस दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि अभी तक 81 लाख 71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों कीह बोवनी हो चुकी है, जो गत वर्ष से 5.33 प्रतिशत अधिक है। उज्जैन में 90, इंदौर में 78 और ग्वालियर संभाग में 70 प्रतिशत बोवनी हो चुकी है। रीवा संभाग में बोवनी अब गति पकड़ रही है। यहां अभी सबसे कम 27 प्रतिशत ही बोवनी हुई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे के साथ अलग से कुछ देर चर्चा की। इसमें उन्होंने सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता उमाकांत उमराव, कृषि आयुक्त एम सेलवेंद्रन, राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालाक आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!