कमलनाथ ने क्यों तैयार कराई IAS-IPS अधिकारियों की लिस्ट, क्या है आगे कांग्रेस का प्लान?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐसे आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की सूची तैयार करवाई है, जिन पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने पक्षपात करने का आरोप लगाया है. इनमें कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं. उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है.

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. 3 दिसंबर को दोनों ही पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों का आंकड़ा सामने आ जाएगा. मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है. वहीं अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो ऐसे में प्रदेश के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है. इनमें कई जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं. 

‘कमलनाथ जो कहते हैं डंके की चोट होता’
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में चुनावी आम सभा के दौरान चेतावनी देते हुए कहा था कि “उनकी चक्की काफी महीम आटा पीसती है.” अगर किसी अधिकारी ने गड़बड़ की तो कांग्रेस की सरकार आने पर पूरा हिसाब किताब किया जाएगा. कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के मुताबिक, “पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जो भी बोलते हैं, वह डंके की चोट पर होता है. इस बार कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना निश्चित है, जो पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ निर्वाचन प्रणाली के दौरान पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने वाले अधिकारियों की प्रत्याशियों से सूची भी मंगवाई है. 

..इसलिए इन अधिकारियों गिर सकती गाज
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी संगठन ने कई जिले के कलेक्टर और एसपी की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी. इनमें अशोक नगर कलेक्टर सुभाष कुमार, दतिया कलेक्टर संदीप माकिन, दतिया एसपी प्रदीप शर्मा, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी नीरज वशिष्ठ, भिंड कलेक्टर संजय श्रीवास्तव और चाचौडा के एसडीएम विकास कुमार आनंद सहित कई नाम शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उक्त अधिकारियों को लूप लाइन में भेजा जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!