वोटिंग के बीच BJP विधायक रमेश मेंदोला ने जताई CM बदलने की इच्छा, कहा- ‘पूरा इंदौर चाहता है कि..

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. यहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में कमलनाथ को आगे किया है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी और इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला ने कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है.

दरअसल, शुक्रवार यानी आज मतदान का सिलसिला तेजी से चल रहा है. इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है. इंदौर और राऊ में जो घटनाएं हो रही है. इसमें कांग्रेस का हाथ है. भारतीय जनता पार्टी कभी भी शराब और पैसों के बल पर चुनाव नहीं लड़ती है, बल्कि विकास और जनहितेषी योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जाती है. जब रमेश मेंदोला के सामने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में कैलाश विजयवर्गीय के नाम को रखा गया तो उन्होंने कहा कि मैं खुद ही नहीं बल्कि पूरा इंदौर चाहता है कि कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री बनें.

कैलाश विजयवर्गीय का भी बयान हुआ वायरल

रमेश मेंदोला ने यह भी कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय को कई महत्वपूर्ण पदों से नवाजा है. मध्य प्रदेश के मंत्री, संगठन में कई बड़े दायित्व दिए हैं. इंदौर के महापौर भी रह चुके हैं. इंदौर की जनता चाहती है कि, कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री बने. कैलाश विजयवर्गीय को जब पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया था उस समय उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मजाकिया लहजे में कहा था कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष तो मुझे कुछ और बनाना चाहते थे मगर उन्होंने यह खुद कहा है कि, अभी इसी पद से काम चला लीजिए. विजयवर्गीय बीजेपी से टिकट मिलने के बाद यह बात भी कह चुके हैं कि, वे केवल विधायक बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि भोपाल से इशारा करेंगे और इंदौर में विकास के कार्य हो जाएंगे. रमेश मेंदोला के बयान के बाद कैलाश विजयवर्गीय के इन बयानों की चर्चा ने और भी जोर पकड़ लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!