ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न तोमर, इमरती देवी समेत बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने डाले वोट, अपनी-अपनी सरकार बनने का किया दावा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी कड़ी में ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री इमरती देवी, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे और बीजेपी उम्मीदवार माया सिंह ने अलग अलग बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान नेताओं ने अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा भी किया हैं।ग्वालियर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने परिवार संग हजीरा बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ मतदान किया। इस दौरान प्रद्युम्न तोमर ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

मंत्री प्रद्युम्न तोमर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए आरोप

इधर, प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुनील शर्मा ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाया है। सुनील शर्मा ने उनके पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की शिकायत की बात कही है। वहीं मंत्री तोमर ने कांग्रेस उम्मीदवार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

पूर्व मंत्री इमरती ने किया मतदान

डबरा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वोटिंग की। इस दौरान उन्होंने डबरा सीट भाजपा की जीत के साथ प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट
डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुरेश राजे ने भी मतदान किया। सुरेश राजे ने डबरा सीट पर 30 हजार वोट से जीत का दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिवराज सरकार जा रही है, कमलनाथ की सरकार बनेगी।

बीजेपी प्रत्याशी ने भी वोटिंग

वहीं ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट की बीजेपी प्रत्याशी माया सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने AMI शिशु मंदिर मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान माया सिंह ने MP में BJP की सरकार बनने का दावा किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!