सिंधिया समर्थक प्रत्याशी की सीट पर बवाल, BJP पोलिंग एजेंट पर मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच कई जगहों से विवाद की खबरें सामने आ रही हैं. अब सिंधिया समर्थक प्रत्याशी प्रदुम्न सिंह तोमर की सीट पर बवाल हो गया है. प्रदुम्न सिंह तोमर के मतदान केंद्र के पास बाले 281 केंद्र पर कांग्रेस एजेंट के साथ मारपीट की खबर सामने आयी है. कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट के साथ भाजपा के पोलिंग एजेंट ने मारपीट की है. आरोप है कि कांग्रेस एजेंट योगेंद्र सेंगर के साथ भाजपा के पोलिंग एजेंट छोटू सेंगर ने मारपीट की है. हालांकि इस दौरान मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर दूसरे बूथ पर वोट डाल रहे थे. सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा बौखला गई है. वहीं प्रदुम्न सिंह तोमर का कहना है, कि कांग्रेसी माहौल बना रहे हैं कुछ नहीं हुआ।

मध्य प्रदेश की इन सीटों पर वोटिंग के दौरान बवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान कई जगहों से बवाल की खबरें सामने आ रही हैं. झाबुआ में पथराव की घटना सामने आई है. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के काफिले पर हमला किया गया. इस हमले में विक्रांत भूरिया के सहायक घायल हो गए हैं. वोटिंग के दौरान दिमनी में गोलीबारी की घटना सामने आई है. अटेर में कल शाम से ही बवाल हो रहा है. भिंड-अटेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और उनके भाई देवेंद्र भदोरिया को समर हाउस में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. छतरतपुर की राजनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है. इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा ने बड़ा आरोप लगाया है. राऊ सीट पर भी विवाद की तस्वीरें सामने आई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!