नरेंद्र तोमर ने संकल्प पत्र को बताया मध्य प्रदेश का उज्जवल भविष्य, मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा- मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं

ग्वालियर। बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर आज ग्वालियर में प्रेस वार्ता ली। जहां उन्होंने संकल्प पत्र को मध्य प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य बताया, साथ ही इस दौरान कांग्रेस पर निशाना भी साधा। वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।  तोमर ने कहा जात पात मजहब के आधार पर देश नहीं चलता है,सबका साथ सबका विकास BJP का यही मंत्र है। मैं समझता हूं जो लोग देश के लिए काम करना चाहते हैं, उनको यही मंत्र अपनाना चाहिए।राहुल जी एक पार्टी के नेता हैं और वह अपने पार्टी का कैंपेन करने आ रहे हैं और डेमोक्रेसी में सभी को अपना कैम्पेन करने का अधिकार है।तोमर ने कहा कि यह विषय कल क्या होगा मुझे मालूम नहीं है, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, फिलहाल अभी शिवराज सिंह चौहान जी हमारे मुख्यमंत्री हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है ,वैसे तो किसी व्यक्ति को किसी पार्टी में रहना है तो पूरी निष्ठा पूर्वक रहना ही चाहिए। लेकिन कई बार टिकट की महत्वाकांक्षा अपेक्षा रहती है, एक से अधिक चुनाव लड़ने वाले होते हैं। लेकिन टिकट एक को ही दिया जा सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति कभी-कभी पैदा हो जाती है।जितना मैं मध्य प्रदेश और ग्वालियर चंबल संभाग में घूम रहा हूं,उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक सीट मिल रही है और ग्वालियर चम्बल अंचल में पिछली बार चूक हो गई थी। हालांकि उससे पहले  हमारा रिकार्ड बहुत अच्छा रहा है, लेकिन इस बार वह चूक हम नहीं होने देंगे और इस बार भी सर्वाधिक सीट भाजपा ही जीतेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!