कैलाश, जीतू, सज्जन वर्मा समेत इन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान, विजयवर्गीय बोले- लगभग 150 से ज्यादा जीतेंगे सीटें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसी बीच भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर, ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार और मांधाता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह पुरनी ने पत्नी संग वोट डाल कर लोगों से मतदान करने की अपील की हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने बड़ा बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। तो कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते कहा भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है, उससे हम सरकार बनाएंगे।

प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही-जितेंद्र पटवारी
कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, “…कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है, बदलाव की सरकार बन रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा के कुशासन को लोग हटाना चाहते हैं और कांग्रेस की ओर संभावनाओं वाली निगाहों से देखना चाह रहे हैं। “

भाजपा की बनेगी सरकार-विजयवर्गीय
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मिडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, “मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।”

इंदौर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है। भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपना वोट डाला।

इंदौर में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने मतदान बूथ नंबर 88 पर अपना वोट डाला। इसका उन्होंने अपने वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया हैं।

वहीं सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रदेश की 230 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे। वहीं 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। बतादें कि, प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 है।

बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर ने डाला वोट
बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर ने भोपाल के वन विभाग मतदान केंद्र मतदान किया। वे गोविन्दपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ रही है। बतादें कि वे दक्षिण पक्षिम विधानसभा की मतदाता हैं।

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने डाला वोट
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से सबसे कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने एमएलए कॉलेज स्तिथ मतदान केंद्र पर किया मतदान वोट डाला। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!