राऊ में बवाल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जीतू पटवारी के भाई पर मारपीट का आरोप

इंदौर : इंदौर (राऊ) में गुरुवार रात बड़ा बवाल हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जब पुलिस ने हालात नहीं संभले तो आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामला जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान के विवाद का है। भंवरकुआं क्षेत्र के जीत नगर क्षेत्र में दोनों का विवाद हो गया और कुछ ही देर में दोनों के कार्यकर्ता मारपीट पर उतर आए। बताया जा रहा है कि जनता के बीच शराब, पैसे और गिफ्ट बांटने की बात पर यह विवाद हुआ। राऊ से कांग्रेस ने जीतू पटवारी को टिकट दिया है और भाजपा ने मधु वर्मा को मैदान में उतारा है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीत नगर में उन्हें कांग्रेसियों के द्वारा शराब और पैसे बांटने की खबर मिली। जब वे वहां पर पहुंचे तो कांग्रेसी मारपीट करने लगे। इस दौरान पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान से भी मारपीट की गई। बाद में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बल प्रयोग किया और फिर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।

थाने पहुंचे नेता, एक दूसरे पर लगाए आरोप
पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने पकड़कर लाई। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी मधु वर्मा और कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव समेत कई बड़े नेता भंवरकुआं थाने पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने में बैठा रखा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने और शराब बांटने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में पैसे और शराब बांट रहे हैं और रोकने पर मारपीट करते हैं वहीं कांग्रेस के कार्य़कर्ताओं का कहना है कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस मजबूत है वहां पर जाकर भाजपाई लोगों को तरह तरह के लालच दे रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!