इंदौर में मोदी का रोड शो इन सीटों पर बिगाड़ेगा कांग्रेस का खेल! 2018 में 5 सीटें जीती थी भाजपा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की इंदौर में दो सभा और एक रोड शो के बाद भाजपा ने जवाबी कार्रवाई के लिए पीएम मोदी का रोड शो तय किया है। पीएम मोदी 14 नवंबर को इंदौर आएंगे। वे यहां 55 मिनट का रोड शो करेंगे। इसकी शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बड़ा गणपति मंदिर से होगी। जबकि इसका समापन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के राजवाड़ा पर होगा। पहले पीएम मोदी पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाले थे। लेकिन अब नए रूट के हिसाब से केवल तीन ही विधानसभा सीटें कवर हो सकेंगी। पीएम का यह रोड शो अब मात्र 55 मिनट का होगा। इसमें 10 मिनट ज्यादा रखे गए हैं।

इंदौर एक से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उम्मीदवार हैं, कांग्रेस से संजय शुक्ला उन्हें टक्कर दे रहे हैं। दूसरी तरफ क्षेत्र क्रमांक तीन से भाजपा के गोलू शुक्ला उम्मीदवार हैं। यहां से कांग्रेस ने पिंटू जोशी को उतारा है। इस सीट से पहले कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय विधायक थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन क्षेत्रों में भाजपा को कड़ी टक्कर थी। कुछ ऐसा ही मुकाबला 2023 के चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। 2018 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने न केवल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक सीट जीती, बल्कि इंदौर क्षेत्र क्रमांक पांच और इंदौर क्षेत्र क्रमांक तीन शहरी इलाके सीट भी बहुत कम मार्जिन से हारी थी। इसके बाद से कांग्रेस लगातार इन क्षेत्रों में एक्टिव रही। इन चुनावों में उम्मीदवार भी ऐसे उतारे, जिनका क्षेत्र में काफी दबदबा और पकड़ है।

पिछली बार शाह ने किया था रोड शो

मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों जोर लगा रहे है। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने दो रोड शो किए थे। शाह ने आखिरी रोड शो मतदान से ठीक दो दिन पहले किया था। शाह के इस रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया था। 2013 के विधानसभा चुनावों में इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 8 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। जबकि 2018 के चुनावों में जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2018 में लंबे समय बाद कांग्रेस देपालपुर, सांवेर, इंदौर एक और राऊ में जीत हासिल की थी। हालांकि सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने के बाद सांवेर सीट पर उपचुनाव हुए थे। यहां से सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे।

शाम को शुरू होगा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 अगस्त को इंदौर दौरे पर रहेंगे। यहां मोदी का मेगा रोड शो होगा। इसके लिए रोड शो का तीन किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इंदौर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने रविवार को आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से नो फ्लाई जोन घोषित किया है। पीएम मोदी का रोड शो 14 नवंबर को बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक जाएगा। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो के लिए भगवा कॉरिडोर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भगवा रंग के कपड़े लगाए जाएंगे। बड़ा गणपति पर शाम करीब 5.30 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के दौरान राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा।

इन सीटों पर कांटे का मुकाबला

  • इंदौर एक विधानसभा सीट पर 2013 में सुदर्शन गुप्ता ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय खड़े हुए कमलेश खंडेलवाल को 54 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। लेकिन 2018 में गुप्ता 8 हजार वोटों से कांग्रेस के संजय शुक्ला से हार गए थे।
  • 2013 में इंदौर एक विधानसभा सीट पर भाजपा नेता उषा ठाकुर ने कांग्रेस के अश्विन जोशी को 13 हजार मतों से पराजित किया था। लेकिन 2018 के चुनावों में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय मात्र 5 हजार वोटों से ही जीत पाए थे।
  • इंदौर पांच विधानसभा सीट पर कब्जा का हमेशा से कब्जा रहा है। 2013 में महेंद्र हार्डिया ने 14 हजार 418 वोट से पंकज संघवी को हराया था। लेकिन 2018 में महेंद्र हार्डिया का जीत अंतर मात्र 1100 वोट का रह गया था।
  • इंदौर जिले की देपालपुर सीट पर 2013 के चुनाव में भाजपा के मनोज पटेल ने कांग्रेस सत्यनारायण पटेल को 30 वोटों से हराया था। लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस विशाल पटेल ने मनोज पटेल को 8,000 वोटों से हरा दिया था।
  • 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के जीतू पटवारी ने जीता था। वहीं 2018 का चुनाव भी जीतू पटवारी ने ही जीता था। हालांकि इस चुनाव में पटवारी की जीत का मार्जिन 5,000 वोटों पर आकर रुक गया था।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!