आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, बोले- ‘ऐसे लोगों को

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान से चुनावी राज्यों में सियासी पारा चढ़ गया है. एक ओर जहां प्रमोद कृष्णम के बयान पर बीजेपी लगातार हमलवार होते दिख रही है. दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. इस बीच रणदीप सुरजेवाला ने प्रमोद कृष्णम पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपको ऐसे महत्वहीन लोगों को छोड़ देना चाहिए. बता दें कि, सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही.

दरअसल, कांग्रेस की तरफ से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, कांग्रेस पार्टी में कुछ बड़े नेता ऐसे हैं जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ कांग्रेसी ऐसे नेता हैं, जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं बल्कि भगवान राम से भी नफरत है. इसके साथ ही आचार्य ने कहा, सारी दुनिया जानती है कि राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए हुए प्रयास हुए, जिससे सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. अब ये जो सवाल है कि कौन भगवान राम से नफरत करता है या कौन उनसे प्रेम करता है या राम के प्रति श्रद्धा रखता है, तो मुझे नहीं लगता कि इस रहस्य पर कोई पर्दा पड़ा हुआ है.

प्रचार न करने पर बोले आचार्य कृष्णम

वहीं चुनावी राज्यों में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार न करने के सवाल पर कहा कि, नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है. हो सकता है आलाकमान को मेरी जरूरत न हो और हो सकता है उन्हें एक हिंदू धर्मगुरू को स्टार प्रचारक नियुक्त करने के मकसद में कुछ खामी नजर आती है. इसलिए मुझे चुनाव प्रचार के मैदान में नहीं उतारा गया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!