Happy Birthday Virat Kohli:भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023का 37वां मैच आज

भारत का रविवार को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 37वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला विराट कोहली के लिए बेहद खास होगा. कोहली अपने जन्मदिन के मौके पर मैच खेलेंगे. वे 35 साल के हो गए हैं. विराट ने अपने करियर के दौरान कई मैच विनिंग पारियां खेलीं. इसके साथ-साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए. उनके पास जन्मदिन पर इतिहास रचने का मौका है.

दरअसल विराट वनडे मैचों में 48 शतक लगा चुके हैं. वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच सकते हैं. कोहली को इसके लिए एक सेंचुरी की जरूरत है. सचिन ने 49 वनडे शतक लगाए हैं. वहीं विराट ने 288 वनडे मैचों में 48 शतक लगाए हैं. कोहली अपने जन्मदिन पर फैंस को शतक का तोहफा दे सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी. दक्षिण अफ्रीका की टीम फॉर्म में है और उसके गेंदबाज हर हाल में कोहली और टीम इंडिया को रोकना चाहेंगे.

विराट भारत के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 288 वनडे मैचों में 13535 रन बनाए हैं. इस दौरान 48 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली 111 टेस्ट मैचों में 8676 रन बना चुके हैं. वे इस फॉर्मेट में 29 शतक और 29 अर्धशथक लगा चुके हैं. इसके साथ-साथ 7 दोहरे शतक लगा चुके हैं. विराट ने 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4008 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!