टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं. वे चोट की वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे थे. पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. पांड्या का सेमीफाइनल से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई बड़े मुकाबलों में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. पांड्या भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान पुणे में चोटिल हुए थे. 

हार्दिक पुणे में खेले गए मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए थे. उनकी लेफ्ट एंकल में चोट आ गई थी. हार्दिक इसी वजह से न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेले. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में जगह मिली है. टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने 7 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. उसके पास 14 पॉइंट्स हैं. अहम बात यह भी है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. लेकिन सेमीफाइनल से पहले पांड्या का बाहर उसके लिए झटके की तरह है. हार्दिक अनुभवी खिलाड़ी हैं और आईसीसी के टूर्नामेंट्स में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं.

पांड्या के बाहर होने के बाद भारत ने प्रसिद्ध को टीम में जगह दी है. कृष्णा के पास अभी इंटरनेशनल मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है. लेकिन वे कई मौकों पर अच्छा खेल दिखा चुके हैं. उन्होंने अभी तक 17 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 29 विकेट झटके हैं. उनका एक वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वे 2 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं.

बता दें कि भारत को सेमीफाइनल से पहले अभी दो मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. यह मैच कोलकाता में 5 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद नीदरलैंड्स से 12 नवंबर को मैच होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!