401 रन बनाने के बाद भी न्यूजीलैंड को मिली हार, पाक की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेहद अहम मुकाबला खेला गया. जिसे पाकिस्तान ने 21 रनों से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बरकरार रखा है. इस मुकाबले में फखर जमां ने तेज तर्रार सेंचुरी जमाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है. हालांकि, इस मुकाबले का नतीजा DLS मैथड के जरिए आया है, जो पाकिस्तान के लिए फायदेमंद साबित हुआ.बता दें कि, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 401 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि बारिश के चलते टारगेट पाकिस्तान को 41 ओवर्स में 342 रनों का कर दिया गया. जब पाकिस्तान ने 25.3 ओवरों में एक विकेट पर 200 रन बनाए थे, तभी फिर से बारिश आ गई. उस समय पाकिस्तान 21 रनों से आगे था. बारिश नहीं रुकने की वजह से आईईसीसी के नियम के तहत मैच में पाकिस्तान 25.3 ओवर में न्यूजीलैंड से आगे चल रहा था. जिसकी वजह से पाकिस्तान को जीत दी गई.

402 रनों का मिला विशाल टारगेट

पाक कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए रचिन रवींद्र ने शतक जड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, चोट के बाद मैदान में वापसी कर रहे टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा डेवोन कॉनवे ने 35, मार्क चैपमैन ने 30, ग्लेन फिलिप्स ने 41 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद वसीम जूनियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ को 1-1 विकेट मिला.

फखर की तूफानी बल्लेबाजी

पाकिस्तान की जीत में ओपनर फखर जमां की अहम भूमिका रही. फखर ने 81 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और आठ चौके लगाए. कप्तान बाबर आजम भी 63 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. बाबर-फखर के बीच 194 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. अब्दुल्लाह शफीक पाकिस्तान की ओर से आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्हें टिम साउदी ने चलता किया.

सेमीफाइनल की रेस में हैं ये टीमें

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों के ही आठ-आठ अंक है, लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के एक-एक मैच बचे हैं, वहीं अफगानिस्तान को दो मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!