दिल्ली में कम नहीं होगा प्रदूषण, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर में ठंड तो दक्षिण भारत में बरसेंगे बदरा

राजधानी दिल्ली में धुंध के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में अति भारी बारिश की संभावना है. पड्डुचेरी में भी बारिश होगी. अगले 48 घंटे यानी 5 नवंबर तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है. अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना है. कराईकल और लक्षद्वीप में भी अगले कुछ दिनों बारिश देखने को मिलेगी. 

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी रहने वाली हैं. पश्चिम बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा. जम्मू कश्मीर के गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबद में बर्फबारी होगी. इसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है.

आईएमडी ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. इसके प्रभाव से पूरे पूर्वी और उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड तक इसका असर होगा और हल्के ठण्ड में बढ़ोतरी की संभावना है.

राजधानी में कम नहीं होगी धुंध

बात करें राजधानी दिल्ली की तो आज यानी शनिवार (4 नवंबर) को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहने की संभावना है. ये सामान्य से कम है. फिलहाल राजधानी के आसमान में छाई धुंध छंटने वाली नहीं है. यह अगले हफ्ते तक यूं ही बनी रहेगी. आईएमडी ने फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं जताई है लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ने वाली है.

राजधानी दिल्ली का एक्यूआई (AQI) शनिवार को 321 है. सामान्य से छह गुना अधिक है जो चिंताजनक है. एक्यूआई 50 को सामान्य माना जाता है. 100 तक को संतोषजनक कहते हैं. उसके बाद इसका बढ़ना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच बहुत खराब माना जाता है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!