क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में सीएम पद की रेस में हैं? जानिए- ग्वालियर के ‘महाराजा’ की जुबानी

मध्य प्रदेश में बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के लड़ रही है. माना जा रहा है कि अगर बीजेपी को यहां जीत मिलती है, तो शायद शिवराज सिंह चौहान को फिर से सीएम नहीं बनाया जाए. यही वजह है कि सीएम पद की रेस में कई प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हो गए हैं. इसमें से ही एक नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. लेकिन वह सीएम की रेस में शामिल होने की बातों को नकारते हुए नजर आए हैं. 

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने वोटिंग होनी है. ऐसे में चुनावी मैदान पर सभी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपना किला बचाने के लिए लोकसभा सांसदों तक को टिकट दिया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी मध्य प्रदेश जीतने के लिए किस हद तक जा रही है. बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है. सिंधिया भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. 

सीएम पद की रेस में शामिल होने पर क्या कहा? 

अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीएम पद को लेकर सवाल हुआ. उनसे पूछा गया कि आपने हाल ही में कहा कि किसी को भी सीएम पद की रेस में सिंधिया परिवार को शामिल नहीं करना चाहिए? आपका क्या मतलब था? इसके जवाब में सिंधिया ने कहा, ‘हम कभी भी सीएम पद की रेस में नहीं थे, न ही आज मैं इसमें शामिल हूं. मेरी दादी, मेरे पिता, उनमें से कोई भी सीएम की रेस में नहीं रहा है. हम सिर्फ विकास की रेस में शामिल हैं. मैं 2018 में भी सीएम रेस में नहीं था और न आज हूं.’

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन

मार्च 2020 में सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इस वजह से राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई और बीजेपी की एक बार फिर से सत्ता में वापसी हुई. कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ 15 महीने की सरकार चला पाई. तीन साल बाद अब सिंधिया एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं, मगर अब वह बीजेपी के लिए वोट मांगते हुए दिख रहे हैं. उनका प्रमुख फोकस ग्वालियर-चंबल इलाका है, जहां एक वक्त उनके परिवार का राज हुआ करता था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!