रायपुर में लोगों की जान का दुश्मन बना तारों का जाल, बेखबर हैं जिम्मेदार

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में तारों (Wire) का जाल लोगों की जान का दुश्मन बन गया है. आए दिन आगजनी की घटनाएं शॉर्ट सर्किट के कारण होती हैं, लेकिन न तो जिम्मेदार बिजली विभाग और न ही नगर निगम इसे लेकर संजीदा है. इसके चलते हादसों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. राजधानी में नया रायपुर में जहां बिजली के तार (Electric wire) नजर नहीं आएंगे, वहीं पुराने रायपुर में तारों का पूरा जाल नहीं बल्कि जंजाल है. यही आम लोगों के लिए परेशानी का सबब भी है.

दरअसल रायपुर (Raipur) के अधिकांश इलाकों में बिजली के फैले तार के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. खासकर गोलबाजार जैसे मार्केट इलाके में, जहां शार्ट सर्किट के कारण ही 3 साल पहले एक होटल में आग लगी और 5 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. इसी तरह कई दुकानों में आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो जाता है, लेकिन इन क्षेत्रों में फैले तार को व्यवस्थित करने कोई पहल नहीं की जाती है. जिम्मेदार एक दूसरे पर दोषारोपण करते हैं.
..तो कौन है जिम्मेदार

रायपुर में फैले तारों के जाल के लिए व्यापारी बिजली विभाग को दोष देते हैं. व्यापारी प्रतीक खंडाइतमेहर का कहना है कि बिजली विभाग को तारों को लेकर उचित व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्थानीय निवासीह अनिल कुमार बिजली विभाग के साथ ही व्यापारियों को भी इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं.

चर्चा का हवाला
रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे इस मामले में बिजली विभाग से कई बार चर्चा किए जाने का हवाला दे रहे हैं. प्रमोद दुबे का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की गई, लेकिन कोई ठोस कदम उनकी ओर से नहीं उठाया गया है. वहीं बिजली विभाग इस मसले पर बात करने को तैयार नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!