लाहौर । अपना पदार्पण मैच खेल रहे ओशादा फर्नांडो (नाबाद 78) के बेहतरीन अर्धशतक के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। वनडे सीरीज 0-2 से हारने के बाद श्रीलंका ने पहला टी-20 मैच 64 रन से और दूसरा 35 रन से जीता था। श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विेकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 134 रन पर रोक दिया।
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…









