‘मैं और शिवराज पुराने जय वीरू’: केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- कमलनाथ-दिग्विजय आज बने है, जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

मुरैना। मध्य प्रदेश के चुनाव प्रबंधन समिति का संयाेजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मुरैना विधानसभा और जौरा विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के गुरु मंत्र दिए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हार की तरफ जा रही है। इसलिए पूरे एमपी में कांग्रेस के नेताओं की बौखलाहट शुरू हो गई है।

केंद्रीय मंत्री ने मुरैना जिले के अलावा एमपी में जीत का दावा किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के जय वीरू वाले बयान का पलटवार करते हुए कहा कि यह दोनों तो जय वीरु आज बने हैं, हम तो जय वीरू बहुत पुराने हैं। मैंने और सीएम शिवराज सिंह चौहान हमेशा प्रदेश में जय वीरू की जोड़ी बनाकर काम किया है। वहीं, खरगोन से विधायक रवि जोशी के बयान पर कहा कि वैसे तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन नहीं रही है। जांच करने का सवाल तो हमें ही बता दें, जांच तो हम कर देंगे।

कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ- नरेंद्र तोमर

कांग्रेस प्रदेश में हार की तरफ जा रही है, इसलिए उन्होंने फोन हैक करना, ईवीएम पर सवाल खड़े करना और ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों पर भी कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रहे है। एमपी के अलावा जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं उनमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। राहुल गांधी की बात की जाए और या फिर एमपी के नेता उनको जैसे-जैसे चुनाव में हार दिखती है, वैसे उनके बयान कई तरह के सामने आते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!