‘वोटर कार्ड’ वाला करवा चौथ: SDOP ने अलग अंदाज में मनाया पर्व, गिफ्ट में पत्नी को दिया ‘नया Voter ID कार्ड’ मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

 ग्वालियर। बुधवार रात को जैसे ही खुले आसमान में चांद का दीदार हुआ वैसे ही सुहागन स्त्रियों ने करवा चौथ व्रत पूजा पूरी की। ग्वालियर में एसडीओपी बेहट और उनकी पत्नी का ये करवा चौथ बहुत ही खास रहा, जहां SDOP का अनोखा करवा चौथ देखने मिला। SDOP पटेल की पत्नी ने उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए करवा चौथ की पूजा की। वहीं SDOP ने गिफ्ट में पत्नी को नया वोटर आईडी कार्ड दिया। जिसके बाद दोनों ने 17 नवंबर को मतदान जरूर करने की अपील की।

ग्वालियर जिले के बेहट सर्कल में पदस्थ एसडीओपी संतोष पटेल ने अपनी पत्नी रोशनी पटेल के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। उनकी पत्नी रोशनी पटेल ने चांद देखकर पति का पूजन किया। इसके बाद छलनी से चांद को देखा और फिर पति संतोष पटेल की आरती उतारी।SDOP संतोष पटेल ने भी पत्नी को गिफ्ट में एक सरप्राइज गिफ्ट बॉक्स दिया, जब उनकी पत्नी रोशनी ने उसे खोला तो बहुत आश्चर्यचकित रह गई, क्यों कि गिफ्ट बॉक्स में नया वोटर आईडी कार्ड था। पत्नी ने जब हसते हुए पूछा कि भला ये कैसा गिफ्ट है, तब संतोष पटेल ने उन्हें बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में है, उस दिन सभी को मतदान जरूर करना है, इसलिए ये अनोखा गिफ्ट दिया है।आपको बता दें कि ग्वालियर में पदस्थ एसडीओपी संतोष पटेल हमेशा से सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज और संदेश देने के लिए चर्चाओं में रहते हैं। चुनाव का माहौल है और करवा चौथ जैसा त्योहार तो एसडीओपी पटेल भला कैसे पीछे रह सकते थे। संतोष पटेल की शादी को अभी लगभग डेढ़ साल हुए है और यह उनका दूसरा करवा चौथ है। पटेल दंपति ने अपना दूसरा करवा चौथ कंपू स्थित शासकीय आवास पर मनाया और लोकतंत्र के महापर्व यानी की 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर मतदान जरूर करने से जुड़ी यह जागरूकता भरी अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!