उज्जैन। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं और वे विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पूरी नजर रखे हुए हैं। वहीं इस बीच आज रविवार की देर शाम को वे उज्जैन पहुंचे और उन्होंने यहां बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। शाह ने बाबा से देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।










