उज्जैन पहुंचे अमित शाह, कहा- चुनाव’विधायक, मंत्री और CM का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का …’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन के शहीद पार्क पर विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बन गया था. उन्होंने कहा है कि यह चुनाव विधायक मंत्री या मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है.

उज्जैन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशान साधा. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्य प्रदेश का बंटाधार हो गया था. मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. इस बार का चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है.

रविवार को उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभा को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को यह बात समझने होगी कि इस बार उन्हें विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के चयन के लिए वोट नहीं डालना है, बल्कि मध्य प्रदेश और भारत के भविष्य को लेकर वोट डालना है.

उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल की तुलना बीजेपी के कार्यकाल से की. अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 सालों की सरकार में काफी परिवर्तन आया है. दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में जहां मध्य प्रदेश का बजट 23000 करोड़ का हुआ करता था. यह बढ़कर अब 3,10,000 करोड़ का हो गया है. 

 मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही खुल जाती थी नींद

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य गुजरात से आते हैं. वे जब दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में महाकाल के दर्शन करने के लिए आते थे तो दाहोद निकलने के बाद नींद खुल जाती थी. जैसे ही मध्य प्रदेश की सीमा लगती थी वैसे ही गाड़ी गड्ढों में हिचकोले खाने लगती थी.  जिससे पता चल जाता था कि मध्य प्रदेश आ गया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह 60,000 किलोमीटर की सड़क देकर गए थे जिसे भाजपा सरकार ने 5 लाख 10000 किलोमीटर की बनाकर लोगों को बड़ी सुविधा मुहैया कराई है. 

प्रति व्यक्ति की आय भी कई गुना बढ़ी

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मध्य प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय ₹11000 वार्षिक हुआ करती थी जो बढ़कर 140000 से ज्यादा हो चुकी है. इससे मध्य प्रदेश के विकास का पता चलता है. उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर, महाकाल लोक बनाने जैसे काम किए है.

मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति पर 41000 का कर्ज- कांग्रेस

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सब उपलब्धियां गिना रहे हैं लेकिन इस बात को भी उन्हें स्वीकारना चाहिए कि मध्य प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर 41000 का कर्ज हो चुका है. मध्य प्रदेश की हालत बेहद खराब हो चुकी है. बीजेपी की सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी और किसानों की आमदनी काफी कम हो गई है. 

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!