मध्य प्रदेश में कल से अमित शाह संभालेंगे मोहड़ा, रैली से ज्यादा बैठकों पर रहेगा जोर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिन के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं. तीन दिन के दौरे में अमित शाह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा संभाग के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. एक दिन उज्जैन में भी रहेंगे और महाकाल का दर्शन भी करेंगे.मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को दुरुस्त करने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. गृह मंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बीजेपी की चुनावी मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करना है, ताकि चुनाव पूर्व किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.गृह मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार दौरे के पहले दिन यानी 28 अक्टूबर को वो जबलपुर में संभाग की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. फिर सीधे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे जहां, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इन दोनों संभाग में कुल 36 विधानसभा सीटें आती हैं.

दौरे के दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर को शाह खजुराहो में सागर संभाग की बैठक में शामिल होंगे और 26 विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. इसके बाद रीवा और शहडोल संभाग में बैठक करेंगे. इस संभाग में कुल 30 विधानसभा सीट आती हैं. शहडोल में बैठक करने के बाद शाह उज्जैन पहुंचेंगे और वहां महाकाल का दर्शन करेंगे और फिर रोड शो में शामिल होंगे.

उज्जैन संभाग में भी बैठक करेंगे

वहीं, 29 अक्टूबर की रात में 29 विधानसभा क्षेत्र वाले उज्जैन संभाग की बैठक करेंगे. इसके बाद सुबह यानी 30 अक्टूबर को इंदौर संभाग की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें 37 विधानसभा सीट के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इंदौर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सीधे ग्वालियर पहुंचेंगे जहां, वो चंबल संभाग की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस संभाग में विधानसभा की कुल 34 सीटें आती हैं. अमित शाह के दौरे के लेकर खबर ये भी आ रही है कि वो राज्य के रूठे हुए नेताओं से मिल सकते हैं.

228 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है बीजेपी

बीजेपी ने राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 228 सीटों उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. हालांकि, शेष बची विदिशा और गुना की सीट पर पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी. बीजेपी ने इस बार तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई क्षेत्रीय दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, विरोधी पार्टी कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!