कांग्रेस ने तेलंगाना चुनाव के लिए जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स से टिकट

कांग्रेस पार्टी ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स विधानसभा सीट से मैदान उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि मुधे गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से मैदान में उतारा है. वहीं, सिद्दीपेट में मुख्यमंत्री केसीआर के सामने कांग्रेस ने पूजाला हरीकृष्णा को मैदान में उतारा है.कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी दूसरी लिस्ट में सिरपुर सीट से रवि श्रीनिवास, असिफाबाद से अजमेरा श्याम, खानपुर से वेदमा भोज्जु, आदिलाबाद से कांडी श्रीनिवास रेड्डी, अंबरपेट से रोडिणी रेड्डी, सिकंदराबाद कैंट से डॉ जीवी वीनेला, नारायणपेट से डॉ परणिका रेड्डी, भोंगिर से कोम्मौरी प्रताप रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है.तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी अब तक 100 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को एक बार फिर से चर्चा की थी, जिसके बाद अब लिस्ट जारी की गई है. इससे पहले बुधवार को भी बैठक हुई थी.

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. 119 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा. राज्य में फिलहाल भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार और के चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं. इस बार के चुनाव में बीआरस को कांग्रेस और बीजेपी की ओर से कड़ी टक्कर देने की तैयारी की जा रही है.

राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस ने 88 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सत्ता को बरकरार रखने में सफलता हासिल की थी. चुनाव में दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी थी. कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आईं थी जबकि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम 7 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, बीजेपी के खाते में मात्र एक सीट आई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!