ग्वालियर। देशभर की निगाहें ज्ञानवापी मन्दिर मस्जिद मामले के फैसले पर टिकी हुई है, वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान इस मामले में सामने आया है। उन्होंने अपने पूर्वजों के द्वारा मुगल आक्रांताओं से काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी शिवलिंग के संरक्षण की बात कही। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पूर्वज बैजाबाई ने ज्ञानवापी मंदिर स्थित कुएं में शिवलिंग का संरक्षण किया था, इसके साथ ही सिंधिया ने हिंदू राष्ट्र को लेकर भी अपना बयान दिया है।

दरअसल ग्वालियर में 77 वां रामलीला मंचन का आयोजन लक्ष्मीबाई समाधि मैदान में हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पत्नी प्रियदर्शनी और बेटे महान आर्यमन के साथ देखने पहुंचे। इस दौरान सिंधिया ने रामलीला देखने पहुंचे लोगों को संबोधित भी किया। सिंधिया राजवंश के ज्योतिरादित्य ने रामलीला के मंच से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहीं, साथ ही उन्होंने कहा कि सत्य का रास्ता हमेशा कठिन होता है। उसमें संघर्ष बहुत होते हैं लेकिन जीत सत्य की ही होती है। वे यही नहीं रुके उन्होंने ज्ञानवापी को इतिहास के पन्नों में मंदिर बताया।सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर आगमन पर कहा है कि काशी और ग्वालियर का रिश्ता है। उन्होंने बताया कि काशी के सबसे बड़े घाट सिंधिया परिवार के द्वारा स्थापित किए गए, गंगा महल और बालाजी घाट सिंधिया परिवार के द्वारा स्थापित किया गया है।ये भी बताना चाहता हूं कि केवल घाट ही नहीं अन्य मंदिर भी और उसके संरक्षण का काम भी सिंधिया राजवंश ने किया है। सिंधिया ने कहा कि जिस समय में विदेशी आक्रांता हमारे देश में आए थे तब वहीं महादजी महाराज थे जिन्होंने काशी के मंदिरों का संरक्षण किया। बैजाबाई महारानी थी जिन्होंने ज्ञानबापी कुएं में शिवलिंग का संरक्षण करके अहिल्याबाई माता के साथ दोबारा वहां काशी को स्थापित करने का कार्य किया था।मंत्री सिंधिया के इस बयान को इतिहास के गर्त से निकाला एक बड़ा दावा भी माना जा रहा है, क्योंकि इस वक्त ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर एएसआई द्वारा सर्वे भी किया है। मंदिरों में कई हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीक चिन्ह भी मिले हैं। इस बीच सिंधिया का अपने पूर्वजों के द्वारा काशी में किया गया काम और ज्ञानवापी मस्जिद को तत्कालीन समय में मंदिर बताना बड़ा मायना रखता है। खासकर ज्ञानवापी मंदिर के कुएं के साथ शिवलिंग का जिक्र बहुत बड़ी बात है। मीडिया से चर्चा के दौरान भी सिंधिया अपने बयान पर कायम नजर आए। ऐसे में देखना होगा की इस बयान के बाद क्या इस पर सियासत तेज होती है। क्या वाकई सिंधिया का बयान ज्ञानवापी के वास्तविक इतिहास को उजागर कर रहा है, देखना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!